Home क्राइम ऊना में पुलिस को देखकर भगाई गाड़ी, थाना प्रभारी को मारी टक्कर; 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

ऊना में पुलिस को देखकर भगाई गाड़ी, थाना प्रभारी को मारी टक्कर; 14.50 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

पुलिस को देखकर भागने लगा वाहन, सामने आए एसएचओ तो तेज कर दी रफ्तार


टक्कर में अम्ब थाना प्रभारी घायल, झाड़ियों और आरोपी के घर से मिला 14.50 ग्राम चिट्टा

ऊना। नशे के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम उस समय मुश्किल में पड़ गई, जब एक युवक ने पुलिस को देखकर अपनी गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी की चपेट में आने से अम्ब थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन शर्मा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

मामला अम्ब थाना क्षेत्र के नकड़ोह का है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 14.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकड़ोह निवासी अर्जुन सिंह उर्फ जोनी और गगरेट निवासी जसकीरत सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर नकड़ोह में नशे की खेप को लेकर मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बाइक पर पहुंचे अर्जुन सिंह को जांच के लिए रोका गया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही उसने अपनी जेब से एक पाउच निकाला और उसे झाड़ियों में फेंक दिया।

इसी दौरान जसकीरत सिंह भी कथित तौर पर अर्जुन से चिट्टा लेने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम को देखकर उसने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी। वाहन पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा और थाना प्रभारी विपिन शर्मा को टक्कर लग गई। इसके बाद पुलिस ने वाहन को रोककर जसकीरत सिंह को काबू कर लिया।

पुलिस ने झाड़ियों से बरामद पाउच की जांच की तो उसमें 5.77 ग्राम चिट्टा मिला। इसके बाद टीम ने अर्जुन सिंह के घर पर भी दबिश दी, जहां से 8.73 ग्राम चिट्टा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। दोनों बरामदगियों को मिलाकर नशीले पदार्थ की कुल मात्रा 14.50 ग्राम बताई गई है।

घटना में थाना प्रभारी के अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिसकर्मी को वाहन से टक्कर मारने और जान जोखिम में डालने के आरोप को लेकर भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टे की सप्लाई कहां से हुई और इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.