Home रोजगार हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 22 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, जानें आपके जिले में कब होगी परीक्षा

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 22 अक्टूबर से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, जानें आपके जिले में कब होगी परीक्षा

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 22 अक्तूबर से शुरू होगी शारीरिक परीक्षा, जानें किस जिले में कब होगा टेस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और प्रक्रिया 22 अक्तूबर से शुरू होगी।

भर्ती परीक्षा का आयोजन दिसंबर के पहले सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में किया जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए परीक्षा को दक्षिणी, केंद्रीय और उत्तरी रेंज के तहत विभिन्न मैदानों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित करने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक जिले के लिए ब्रीफिंग, परीक्षा की तारीख और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किए जाने वाले आरक्षित दिन निर्धारित किए गए हैं।

किन्नौर से होगी शुरुआत

दक्षिणी रेंज में किन्नौर, सिरमौर, सोलन और शिमला के कुल 27,161 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे पहले किन्नौर से प्रक्रिया शुरू होगी। यहां छोलटू ग्राउंड टापरी में 22 और 23 अक्तूबर को 976 अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा।

इसके बाद सिरमौर में चंबा ग्राउंड और चौगान ग्राउंड नाहन में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 9,646 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोलन में पुलिस लाइन्स में 17 से 23 नवंबर तक 7,388 और शिमला के पुलिस लाइन्स भराड़ी में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक 9,151 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

केंद्रीय रेंज में यहां होगी परीक्षा

लाहौल-स्पीति के 321 अभ्यर्थियों का परीक्षण 23 अक्तूबर को पुलिस लाइन्स बाशिंग, कुल्लू में होगा।

हमीरपुर में सिंथेटिक ट्रैक साई अणु में 27 से 31 अक्तूबर तक 6,248 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। बिलासपुर के लुहणू ग्राउंड में 3 से 6 नवंबर तक 5,637 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

कुल्लू में 12 से 15 नवंबर तक 5,681 अभ्यर्थियों की परीक्षा निर्धारित है, जबकि मंडी में पुलिस ग्राउंड, तृतीय आईआरबीएन पंडोह में 19 से 28 नवंबर तक शारीरिक परीक्षा होगी। मंडी में 18,094 अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण यहां परीक्षा कई दिनों तक चलेगी।

उत्तरी रेंज में यह रहेगा शेड्यूल

उत्तरी रेंज के तहत चंबा में 2 से 6 नवंबर तक 8,449, ऊना में 13 से 16 नवंबर तक 6,326 और कांगड़ा में पुलिस लाइन धर्मशाला में 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक 23,145 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी।

अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित ब्रीफिंग और परीक्षा दिवस के अनुसार संबंधित मैदान में पहुंचना होगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा के लिए कई दिनों का समय निर्धारित किया है, जबकि आवश्यकता पड़ने पर आरक्षित दिनों का भी उपयोग किया जा सकेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.