Home योजनाएं सिरमौर के 131 कामगारों को 45.15 लाख की सौगात, 118 को मिली छात्रवृत्ति; जानें किन योजनाओं का मिला लाभ

सिरमौर के 131 कामगारों को 45.15 लाख की सौगात, 118 को मिली छात्रवृत्ति; जानें किन योजनाओं का मिला लाभ

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में 131 कामगारों को 45.15 लाख की सहायता, छात्रवृत्ति योजना में 118 लाभार्थी

नाहन, 6 अक्तूबर। सिरमौर के पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों के लिए श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ लगातार पहुंचाया जा रहा है। जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत 131 लाभार्थियों को 45.15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से दी गई इस सहायता में सबसे अधिक लाभ शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत मिला है। इस योजना के तहत 118 लाभार्थियों को 38,24,100 रुपये की राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा विवाह सहायता योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 1,53,000 रुपये, मुख्यमंत्री विधवा/दिव्यांग/निराश्रित महिला आवास योजना के तहत दो लाभार्थियों को 2 लाख रुपये, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 2,03,000 रुपये तथा मातृत्व/पितृत्व सहायता योजना के तहत पांच लाभार्थियों को 1,35,000 रुपये की सहायता दी गई।

बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि प्रदेश में पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों को बोर्ड की ओर से संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र कामगारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे कामगार, जिन्होंने पिछले वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया है, श्रम कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

बोर्ड की ओर से पात्र कामगारों की ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। जिन कामगारों की ई-केवाईसी अभी नहीं हुई है, वे आधार कार्ड, बोर्ड का पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर श्रम कार्यालय में निःशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

गौरतलब है कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के 1,471 पंजीकृत कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 5,78,81,725 रुपये की राशि वितरित की थी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.