Home क्राइम नाहन के अमरपुर में देर रात बवाल: दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल; पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

नाहन के अमरपुर में देर रात बवाल: दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल; पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

by Dainik Janvarta
0 comment

अमरपुर मोहल्ले में देर रात किरायेदार और मकान मालिक पक्ष आमने-सामने आ गए। शराब पीने, गाली-गलौच और मारपीट के आरोपों के बीच दोनों पक्षों की शिकायत पर नाहन पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।

अमरपुर में देर रात दो पक्षों में मारपीट, दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज

नाहन (सिरमौर)। शहर के अमरपुर मोहल्ले में सोमवार रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस थाना नाहन में दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।

पहली शिकायत रामनाथ निवासी अमरपुर, नाहन ने पुलिस को दी। शिकायत के अनुसार, उसके निचले फ्लोर पर किराये के कमरे में 4-5 लोग कथित तौर पर शराब पीकर तेज आवाज में गाली-गलौच कर रहे थे। रामनाथ के अनुसार, जब वह उन्हें समझाने गया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर गला पकड़ा और मारपीट की। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ भी हाथापाई और गाली-गलौच की गई।

शिकायत के मुताबिक, शोर सुनकर पड़ोसी विजय कुमार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में रामनाथ, विजय कुमार, संजय चावला और मनीष सैनी को चोटें आने की बात कही गई है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से कामेश्वर कपूर निवासी कांडो दुगाना, तहसील कमरऊ ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, वह अमरपुर मोहल्ला स्थित कमरे में अपने रूममेट सौरभ तोमर और दोस्तों सचिन व जगपाल के साथ मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवक और मकान मालिक कमरे में आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

कामेश्वर कपूर के अनुसार, इस झड़प में उसे और उसके साथियों को चोटें आई हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगामी जांच जारी है और घटना से जुड़े तथ्यों को जांच के दौरान सामने लाया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.