Home राज्य राष्ट्रपति मुर्मू आज पहुंचेंगी हिमाचल, एम्स में 92 डॉक्टरों को देंगी डिग्री; अटल टनल पर वाहनों की एंट्री बंद

राष्ट्रपति मुर्मू आज पहुंचेंगी हिमाचल, एम्स में 92 डॉक्टरों को देंगी डिग्री; अटल टनल पर वाहनों की एंट्री बंद

by Dainik Janvarta
0 comment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।

बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत बिलासपुर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह से होगी, जहां वह 92 डॉक्टरों और प्रशिक्षुओं को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति मनाली रवाना होंगी और दो दिन यहां ठहरेंगी। बुधवार को वह अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी और इसके बाद मनाली स्थित माता हिडिंबा मंदिर में दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति आठ अक्तूबर को मनाली से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

एम्स बिलासपुर में होने वाले दीक्षांत समारोह में 2020 बैच के 43 एमबीबीएस डॉक्टर, 2023 बैच के 14 एमडी-एमएस चिकित्सक, 2022 बैच के 26 नर्सिंग प्रशिक्षु और नौ पैरामेडिकल विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए बिलासपुर से मनाली तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एम्स परिसर और आसपास करीब 250 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। मनाली से अटल टनल और हिडिंबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आज एम्स की ओपीडी रहेगी बंद

राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह के चलते मंगलवार को एम्स बिलासपुर की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान मरीजों का पंजीकरण और सामान्य चिकित्सीय परामर्श नहीं दिया जाएगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं और अस्पताल में भर्ती मरीजों की आईपीडी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

एम्स प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे नियमित जांच या फॉलोअप के लिए मंगलवार को अस्पताल आने से बचें और अपनी ओपीडी विजिट किसी अन्य दिन निर्धारित करें।

अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक

राष्ट्रपति के मनाली दौरे के मद्देनजर अटल टनल मार्ग पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। छह अक्तूबर शाम छह बजे से सात अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक अटल टनल की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सात अक्तूबर को पलचान से अटल टनल रोहतांग तक भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.