Home जनसरोकार सिरमौर की बदहाल सड़कों पर भाजपा का हमला, नवरात्र से पहले त्रिलोकपुर मार्ग सुधारने की मांग

सिरमौर की बदहाल सड़कों पर भाजपा का हमला, नवरात्र से पहले त्रिलोकपुर मार्ग सुधारने की मांग

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में बदहाल सड़कें बनीं परेशानी, नवरात्र से पहले त्रिलोकपुर मार्ग पर उठे सवाल

जिले के कई क्षेत्रों में सड़कें खस्ताहाल होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले से पहले सड़क व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर भाजपा ने सरकार और संबंधित विभाग पर निशाना साधा है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं, जिससे आम लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

राकेश गर्ग के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में सड़क सुधार की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी आवाज उठाई जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों की स्थिति सुधारने को लेकर संबंधित विभाग की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

उन्होंने विशेष रूप से कालाअंब क्षेत्र की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि यहां सड़क की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।

भाजपा नेता ने त्रिलोकपुर स्थित महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति पर भी चिंता जताई। नवरात्र मेले के दौरान यहां हिमाचल समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनका कहना है कि मेले से पहले सड़क को दुरुस्त किया जाना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।

राकेश गर्ग ने प्रशासन और सरकार से जिले की खराब सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर सुधार करवाने की मांग की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.