Home क्राइम सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी उत्तराखंड से गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी उत्तराखंड से गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

पांच मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी को सिरमौर पुलिस ने उत्तराखंड से दबोचा

PO Cell की टीम ने ढकरानी-विकासनगर में दबिश देकर गुरदीप उर्फ कोना को किया गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी गुरदीप उर्फ कोना को उत्तराखंड के ढकरानी, विकासनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला और पांवटा साहिब में पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदीप उर्फ कोना पुत्र स्वर्गीय सुरमुख सिंह, निवासी गांव रैनवाला पाटिनाथा, डाकघर हरिपुर टोहाना, थाना पुरूवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में वर्ष 2020, 2023 और अन्य मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज हैं। इनमें मारपीट, रास्ता रोकने, घर में घुसने, तोड़फोड़, धमकी और अन्य आरोपों से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके अलावा थाना पांवटा साहिब में भी वर्ष 2019 का एक मामला दर्ज है।

PO Cell टीम ने आरोपी की तलाश के बाद उसे ढकरानी, विकासनगर (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.