Home खेल धौलाकुआं में पुलिस जवानों ने साधा सटीक निशाना, 70 निशानेबाजों में से अब ये खिलाड़ी करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

धौलाकुआं में पुलिस जवानों ने साधा सटीक निशाना, 70 निशानेबाजों में से अब ये खिलाड़ी करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

by Dainik Janvarta
0 comment

धौलाकुआं में पुलिस जवानों ने साधा सटीक निशाना, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

करीब 70 निशानेबाजों ने लिया हिस्सा, चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में हिमाचल का करेंगे प्रतिनिधित्व

नाहन (सिरमौर)। धौलाकुआं में तीन दिनों तक चली हिमाचल प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में प्रदेशभर के पुलिस निशानेबाजों ने अपनी पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया। विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छठी आईआरबी बटालियन धौलाकुआं में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस की विभिन्न इकाइयों और जिलों से करीब 70 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। पिस्टल, कार्बाइन, राइफल और अलग-अलग दूरी की राइफल शूटिंग स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर चयनित निशानेबाज आगामी 27वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026-27 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता नवंबर 2026 में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड समूह केंद्र, मानेसर में प्रस्तावित है।

इन निशानेबाजों ने हासिल किए प्रमुख स्थान

पिस्टल स्पर्धा में छठी आईआरबी बटालियन के एसीओ विजय कुमार एचपीएस ने पहला, पांचवीं आईआरबी बटालियन के एलएचसी अरुण सूरज प्रकाश ने दूसरा और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के एचसी संतोष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्बाइन एमपी-5 स्पर्धा में तीसरी आईआरबी बटालियन के एचसी हरीश प्रथम, छठी आईआरबी बटालियन के निरीक्षक सुरेश कुमार द्वितीय और मंडी के कांस्टेबल शुभम तृतीय रहे।

राइफल 100 यार्ड स्टैंडिंग में चौथी आईआरबी बटालियन के कांस्टेबल अजय प्रथम, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के एचसी सचिन पाल द्वितीय और मंडी के कांस्टेबल शुभम तृतीय रहे।

200 यार्ड घुटने के बल निशानेबाजी में एचसी सुजीत ने पहला, एलएचसी योगेश सोलन ने दूसरा और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के एएसआई सुरेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

300 यार्ड पेट के बल निशानेबाजी में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के कांस्टेबल पवार प्रथम, एचसी विशाल द्वितीय और छठी आईआरबी बटालियन के एचसी शुभम तृतीय रहे।

300 मीटर तीन स्थिति स्पर्धा में पहली आईआरबी बटालियन जूनगा की एचसी आशा प्रथम, छठी आईआरबी बटालियन के एचसी अमित द्वितीय और शिमला के कांस्टेबल राहुल तृतीय रहे। वहीं 300 यार्ड स्नैप पोजीशन में दूसरी आईआरबी बटालियन के एचसी अनिरुद्ध प्रथम, पांचवीं आईआरबी बटालियन के एचसी नरेश द्वितीय और पहली आईआरबी बटालियन के एचसी पंकज तृतीय रहे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन और समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष आईपीएस भागमल ठाकुर ने की। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों में उच्च स्तर की निशानेबाजी दक्षता बनाए रखने को जरूरी बताया।

प्रतियोगिता का आयोजन रेंज और तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाली विभिन्न पुलिस इकाइयों, अधिकारियों, रेंज स्टाफ और छठी आईआरबी बटालियन धौलाकुआं के कर्मियों का आभार जताया गया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.