Home दुर्घटना पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना पुल पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत

पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना पुल पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

यमुना पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे थे तीन लोग

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया, तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के यमुना पुल पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों लोग उसमें फंस गए थे।

जानकारी के अनुसार, अनिल चौहान निवासी कमरऊ, तहसील शिलाई, अपनी गाड़ी से यमुना पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पुल के बीच एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन दिखाई दिया। वाहन की पहचान HP22E-9005 के रूप में हुई, जिसे तरसेम नेगी की गाड़ी बताया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे तीनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान तरसेम नेगी निवासी शिलाई, अमित निवासी शांति नगर, भोपा रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और सोनू सिवाच निवासी नगला हुक्म सिंह, ग्रेटर नोएडा (दिल्ली) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसा वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होना पाया गया है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.