Home क्राइम नाहन में गाड़ी पीछे करने को लेकर बवाल! तीन युवकों से मारपीट, पत्थरों से हमला और धमकी का आरोप

नाहन में गाड़ी पीछे करने को लेकर बवाल! तीन युवकों से मारपीट, पत्थरों से हमला और धमकी का आरोप

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में गाड़ी पीछे करने को लेकर विवाद, तीन युवकों से मारपीट का आरोप

रामकुंडी तालाब के पास हुई घटना, लात-मुक्कों और पत्थरों से हमला करने का आरोप; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

नाहन (सिरमौर)। नाहन के रामकुंडी क्षेत्र में गाड़ी पीछे करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वाहन हटाने को कहने पर एक युवक और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने तीन भाइयों के साथ लात-मुक्कों और पत्थरों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस थाना नाहन में केशव पुत्र विनोद कुमार, निवासी मकान नंबर 3125/10, कच्चा टैंक, नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, रात करीब 9 बजे वह अपने भाई हर्षित और शिवम के साथ हर्षित की कार नंबर HR04C-3117 में रामकुंडी स्थित मैकेनिक शाहिद की दुकान पर स्पीकर लगवाने जा रहे थे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, रामकुंडी तालाब की उतराई के पास एक अन्य वाहन उनकी कार के सामने खड़ा था। इस दौरान वाहन चालक सलमान उर्फ भूरी से गाड़ी पीछे करने के लिए कहा गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर सलमान और उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवकों ने केशव, हर्षित और शिवम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लात-मुक्कों और पत्थरों से हमला किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद तीनों मौके से भाग गए।

पुलिस थाना नाहन में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.