Home क्राइम सिरमौर के पच्छाद में जमीनी विवाद ने लिया तूल, बाउंड्री वॉल और निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त; 6 लोगों पर केस

सिरमौर के पच्छाद में जमीनी विवाद ने लिया तूल, बाउंड्री वॉल और निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त; 6 लोगों पर केस

by Dainik Janvarta
0 comment

पच्छाद में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल समेत निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने संजीव कुमार, राजीव कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सराहाँ (सिरमौर)। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता हरविन्दर सिंह ढिल्लों, निवासी ढिल्लों कॉम्प्लेक्स, नजदीक नाभा बहार, शिमला ईस्ट तथा वर्तमान निवासी मॉडल टाउन, जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव डिलमन, गुरमुखवाली, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर में जमीन खरीदी है।

शिकायत के अनुसार उक्त भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे पूर्व भूमि मालिक बाला राम द्वारा करवाया जा रहा था। बाला राम ने शिकायतकर्ता को बताया कि 29 और 30 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि को साथ लगती भूमि के मालिक संजीव कुमार और राजीव कुमार, निवासी c/o भूषण ज्वैलर्स, सोलन, अपने चार अन्य साथियों के साथ उक्त भूमि पर पहुंचे।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, पुरानी बाउंड्री वॉल तथा भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि के लिए आगामी अन्वेषण जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.