Home योजनाएं शिमला में विकास की बड़ी सौगात: सीएम सुक्खू ने 200 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

शिमला में विकास की बड़ी सौगात: सीएम सुक्खू ने 200 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

by Dainik Janvarta
0 comment

सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को मिली रफ्तार, शिंगला हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं

शिमला। शिंगला हेलीपैड पर शुक्रवार को विकास की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करीब 200 करोड़ रुपये की सड़क, पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलने के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने शिंगला हेलीपैड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

सड़क, पेयजल और सिंचाई से संबंधित इन कार्यों को क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से आवागमन, पेयजल आपूर्ति तथा कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं में सुधार होने की संभावना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हेलीपैड पर पहुंचे ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी न हो और लोगों को सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समय पर मिले।

कार्यक्रम में 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.