त्रिलोकपुर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, समाजसेवा और जागरूकता गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे स्वयंसेवक
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। एक से सात अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में स्वयंसेवक सामाजिक सेवा, सामुदायिक जागरूकता और विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जिम्मेदारी का संदेश देंगे।
शिविर का शुभारंभ व्यवसायी एवं समाजसेवी अरुण वालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को शिविर की गतिविधियों में निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस प्रभारी योगराज, प्रवक्ता अंग्रेजी तथा सविता, प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, सामुदायिक जिम्मेदारियों और समाज के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
