Home खेल कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हैंडबॉल में जिला चैंपियन; योग में जीते 6 पदक

कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हैंडबॉल में जिला चैंपियन; योग में जीते 6 पदक

by Dainik Janvarta
0 comment

कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों ने खेल मैदान में लहराया परचम, लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

हैंडबॉल में लड़कियों ने जीता जिला खिताब, योग में 3 स्वर्ण और 3 रजत पदकों के साथ स्कूल ने हासिल की उपविजेता ट्रॉफी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित हिमाचल प्रदेश स्कूल गेम्स में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उपलब्धियां हासिल कर लौटे खिलाड़ियों का शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों ने अपनी विजेता ट्रॉफियां प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी को सौंपी। विद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

हैंडबॉल में जिला विजेता बनी अंडर-19 लड़कियों की टीम

अंडर-19 लड़कियों की जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 लड़कों की टीम ने हैंडबॉल में तृतीय स्थान हासिल किया। रग्बी में भी टीम का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और खिलाड़ियों ने आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।

अंडर-14 में टेबल टेनिस में जिला खिताब

अंडर-14 वर्ग में विद्यालय की लड़कियों ने टेबल टेनिस में जिला विजेता का खिताब हासिल किया। इसी वर्ग में लड़कियों की हैंडबॉल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों ने हैंडबॉल में तृतीय तथा टेबल टेनिस में द्वितीय स्थान हासिल किया।

योग में छह पदक, स्कूल को मिली उपविजेता ट्रॉफी

अंडर-19 योग प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने चार स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते। इस प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की योग टीम ने जिला स्तर पर उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।

इसके अलावा जूडो और कुश्ती में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलो इंडिया अस्मिता लीग में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अंडर-15 और सीनियर वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किए।

प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.