Home राज्यहिमाचल प्रदेश मंडी में सीएम सुक्खू और कांग्रेस नेताओं पर सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR

मंडी में सीएम सुक्खू और कांग्रेस नेताओं पर सोशल मीडिया पोस्ट से बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR

by Dainik Janvarta
0 comment

मंडी। मंडी में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी मामला गरमा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस के अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी व अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शिकायत के बाद बल्ह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के सह सचिव ललित कुमार ने पुलिस को दी थी।

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को मंडी के कंसा मैदान में बल्ह कांग्रेस कमेटी की ओर से जनसभा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 28 सितंबर को फेसबुक पर इस कार्यक्रम से जुड़ी एक पोस्ट साझा की गई। पोस्ट में मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए उनके संबंध में कथित तौर पर गलत जानकारी और अफवाह प्रसारित की गई।

शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रामक जानकारी पहुंची, जिससे उनकी छवि और सम्मान को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया गया।

पुलिस ने शिकायत की जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 353(2) के तहत FIR दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले में सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

मामले की पुष्टि मंडी के एसपी विनोद कुमार ने की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.