Home क्राइम कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत; चंबा तक मचा हड़कंप

कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत; चंबा तक मचा हड़कंप

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल सीमा से सटे कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवानों की मौत

सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट में तैनात CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, घटना के बाद चंबा से कठुआ तक मचा हड़कंप

चंबा/बसोहली। जिला चंबा के खैरी क्षेत्र से सटे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को CISF कैंप में हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। बसोहली के माश्का स्थित सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात एक CISF जवान ने कथित तौर पर अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवानों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात CISF कर्मियों के बीच हुई इस घटना के बाद घायल जवानों को तत्काल चंबा जिले के खैरी स्थित NHPC चमेरा-1 अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। चंबा पुलिस भी अलर्ट हो गई और DSP डलहौजी के नेतृत्व में पुलिस टीम खैरी अस्पताल पहुंची। घटना के बाद अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की टीम भी खैरी पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटे हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बसोहली ले जाने की तैयारी की जा रही है।

SP ने की चार जवानों की मौत की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घायल जवानों को उपचार के लिए खैरी अस्पताल लाया गया था। DSP डलहौजी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों जवानों को मृत घोषित किया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के पीछे क्या कारण रहा और फायरिंग करने वाले जवान की स्थिति क्या है, इसे लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.