शिलाई में ढाबे से 10 बोतल देशी शराब बरामद, ढाबे में चल रहा था कथित अवैध शराब बिक्री का धंधा
पुलिस ने दबिश देकर 10 बोतल देशी शराब पकड़ी
नाया चौक में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
शिलाई (सिरमौर)। ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर शिलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को पुलिस थाना शिलाई की टीम नाया चौक में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुरेश कुमार पुत्र जालम सिंह, निवासी भटवाड़, डाकघर कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, अपने किराये के ढाबे नोटियाल चिकन कॉर्नर में अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ढाबे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने सुरेश कुमार के कब्जे से 10 बोतल देशी शराब बरामद की।
पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
