सराहां में ढाबे पर शराब बेचने की सूचना से पुलिस ने मारा छापा, 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी
सराहां (सिरमौर)। ढाबे की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को पुलिस थाना पच्छाद की टीम नया बस अड्डा सराहां में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक नेपाली व्यक्ति हेम राज अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित ढाबे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने हेम राज के कब्जे से 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
