Home मौसम अपडेट हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड; अगले 3-4 दिन तापमान में गिरावट के आसार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड; अगले 3-4 दिन तापमान में गिरावट के आसार

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश-बर्फबारी के बीच ठंड ने दी दस्तक; अगले 3-4 दिन तापमान गिरने के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बीच ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

सोमवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहा और कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के साथ एक-दो दौर मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ कुछ जगह मध्यम बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

29 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 29 सितंबर को मैदानी और निचले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मध्य पर्वतीय इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं।

हालांकि सप्ताह के बाकी दिनों में प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

सिरमौर समेत कई जिलों में बारिश

रविवार को भी सिरमौर जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, किन्नौर में पिछले दो दिनों से हल्की बारिश का दौर जारी है। शिमला और सोलन के कई क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव

बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कल्पा में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान में भी अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना है।

ऐसे में सितंबर के अंतिम दिनों में ही हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और ठंडा होने के आसार हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.