Home क्राइम Paonta Sahib Crime: गाड़ी से उतरे युवकों ने युवक को घेरा, मारपीट का आरोप; हाथ पर हथियार से वार की शिकायत

Paonta Sahib Crime: गाड़ी से उतरे युवकों ने युवक को घेरा, मारपीट का आरोप; हाथ पर हथियार से वार की शिकायत

by Dainik Janvarta
0 comment

केदारपुर जाते समय हुई घटना, पीड़ित ने दो युवकों की पहचान की; पांवटा साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब में करण चौहान, निवासी गांव केदारपुर, तहसील पांवटा साहिब ने मामला दर्ज करवाया कि शुक्रवार को यह पांवटा से केदारपुर स्थित अपने घर जा रहा था, तभी कुछ युवक गाड़ी नं. UK07 1300 से उतरे और इसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन युवकों ने इसे जान से मारने की कोशिश की।

इस झगड़े में इसे गंभीर चोटे आई हैं। मारपीट करने वाले युवकों में से दो युवकों की शिनाख्त विवा और जश्न के तौर पर की गई है। आरोप है कि जश्न ने पीड़ित के हाथ पर किसी हथियार से वार किया था।

बहरहाल, पुलिस थाना पांवता साहिब में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.