Home क्राइम ऊना में आधी रात खैर तस्करों का पीछा! 45 मोछों से लदी पिकअप छोड़कर फरार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

ऊना में आधी रात खैर तस्करों का पीछा! 45 मोछों से लदी पिकअप छोड़कर फरार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

by Dainik Janvarta
0 comment

ऊना में आधी रात मचा हड़कंप, खैर की लकड़ी से भरी पिकअप छोड़कर भागे तस्कर


पीरनिगाह से चताड़ा तक वन विभाग ने किया पीछा, वाहन से खैर के 45 मोछे बरामद

ऊना। ऊना जिले में अवैध वन कटान और खैर की लकड़ी की तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। रात्रि गश्त के दौरान टीम ने पीरनिगाह के पास तिरपाल से ढकी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भगाने लगा।

वन विभाग की टीम ने तुरंत पिकअप का पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान तस्करों के साथियों ने भूरे रंग की बोलेरो कैंपर के जरिए वन विभाग की टीम का रास्ता रोकने और पीछा भटकाने की कोशिश की। इसके बावजूद टीम ने पीछा जारी रखा और पिकअप को बसोली होते हुए चताड़ा तक पहुंचा दिया।

चताड़ा में चालक ने पिकअप को आबादी वाले क्षेत्र से कुछ दूर खड़ा कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं, वन विभाग की टीम को रोकने की कोशिश कर रही दूसरी गाड़ी भी तेज रफ्तार से मौके से निकल गई।

इसके बाद टीम ने लावारिस हालत में खड़ी पिकअप की तलाशी ली। वाहन के अंदर अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी के 45 मोछे बरामद हुए। वन विभाग ने पिकअप को कब्जे में लेकर लकड़ी को भी जब्त कर लिया है।

मामले को लेकर ऊना वन परिक्षेत्र अधिकारी की ओर से पुलिस थाना सदर ऊना में लिखित शिकायत दी गई है। वन विभाग ने पुलिस से भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग की टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाकर अवैध कटान व लकड़ी तस्करी पर नजर रख रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.