Table of Contents
27 सितंबर को काला अम्ब और आसपास के इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रहेगी
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जानिए किन-किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर।
काला अम्ब में 9 घंटे का बिजली शटडाउन, कई गांव होंगे प्रभावित
कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद निगम लिमिटेड के विद्युत उपमंडल काला अम्ब द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 220 केवी अंधेरी सब स्टेशन में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते 27 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता (विद्युत) ई. महेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित शटडाउन के कारण 132 केवी सब स्टेशन जोहरों से निकलने वाले सभी 33 केवी एवं 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। इसके अलावा 33/11 केवी सब स्टेशन काला अम्ब और बर्मापापड़ी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
शटडाउन के चलते विद्युत उपमंडल काला अम्ब के अंतर्गत आने वाले कई गांवों और क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें रामपुर जट्टां, क्यारवाला, त्रिलोकपुर, नागल सुकेती, खारा खारी, बर्मापापड़ी, पालियों, मीरपुर कोटला, अंधेरी, कौलावालाभूड़, मैन्थापल, ढाकवाला और ओगली सहित आसपास के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
मौसम अनुकूल रहा तो ही होगा शटडाउन
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित शटडाउन मौसम की स्थिति अनुकूल रहने पर ही लागू किया जाएगा। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखें और आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।
