Home आस्था सराहां में वामन द्वादशी मेले की धूम, दंगल देखने उमड़ी भीड़; विधायक अजय सोलंकी ने कही बड़ी बात

सराहां में वामन द्वादशी मेले की धूम, दंगल देखने उमड़ी भीड़; विधायक अजय सोलंकी ने कही बड़ी बात

by Dainik Janvarta
0 comment

सराहां में वामन द्वादशी मेले का रंग चढ़ा, दंगल देखने उमड़ी भीड़

विधायक अजय सोलंकी ने कहा—मेले संस्कृति के संरक्षण के साथ स्थानीय कारोबार को भी देते हैं बढ़ावा

नाहन (सिरमौर)। राज्य स्तरीय श्री वामन द्वादशी मेला सराहां के दूसरे दिन विधायक नाहन अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला दशकों से धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है और प्रदेशभर में इसकी अलग पहचान है। मेले में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं और विशेष रूप से दंगल प्रतियोगिता का आनंद लेते हैं।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले लोगों को आपसी मेल-जोल और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदते और बेचते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को व्यापार के अवसर भी मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार किसानों, बागवानों और मजदूरों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है।

इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद एवं राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां की सदस्य सचिव डॉ. प्रियंका चन्द्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने विधायक अजय सोलंकी को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद परमार, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, ऊषा तोमर, रणधीर पंवार, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी, तहसीलदार पच्छाद जगपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.