Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सराहां में वामन द्वादशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ

सराहां में वामन द्वादशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज, मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ

by Dainik Janvarta
0 comment

सराहां में वामन द्वादशी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का रंगारंग आगाज, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ

मंत्री बोले—मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान, भावी पीढ़ी के लिए इनके संरक्षण की जरूरत

नाहन/सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वामन द्वादशी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का बुधवार को सराहां में विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति बेहद समृद्ध है और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सके। उन्होंने जिलावासियों को राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के वामन अवतार के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक मेला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। मेले में पच्छाद क्षेत्र के साथ-साथ पूरे सिरमौर तथा पड़ोसी हरियाणा राज्य से भी लोग भाग लेते हैं। देव परंपरा से जुड़े इस मेले का सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों की दृष्टि से भी विशेष महत्व है।

पच्छाद में दो सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-4 के तहत जिला सिरमौर में करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पच्छाद क्षेत्र में नाबार्ड के माध्यम से गिरी नदी पर चब्योगा के समीप करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण भी किया जाएगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए कार्य कर रही है तथा प्रदेश में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

इससे पहले उद्योग मंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। मेला कमेटी की ओर से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, एपीएमसी सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा तथा आनंद परमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी एवं ऊषा तोमर, जीएम डीआईसी रचित शर्मा, कांग्रेस नेता रणधीर पंवार, तहसीलदार पच्छाद जगपाल सिंह, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.