Home क्राइम HPU में हड़कंप! दो दिन में 9 गिरफ्तार, छात्र से मारपीट से पुलिस से उलझने तक पूरा मामला

HPU में हड़कंप! दो दिन में 9 गिरफ्तार, छात्र से मारपीट से पुलिस से उलझने तक पूरा मामला

by Dainik Janvarta
0 comment

एचपीयू के समरहिल परिसर में दो दिनों के भीतर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयों से हड़कंप मच गया। छात्र से मारपीट और धमकी के एक मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी हुई, जबकि पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में सात अन्य युवकों को पकड़ा गया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में 22 और 23 सितंबर को सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मामला विधि विभाग के बाहर छात्र के साथ मारपीट और धमकी देने का है, जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में सात युवकों पर कार्रवाई की गई।

विधि विभाग के बाहर छात्र से मारपीट

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को एचपीयू के विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना वेस्ट शिमला में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने अखिल कुमार (21), निवासी चंबा और आदित्या (23), निवासी सिरमौर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 126(2), 351(2), 351(3), 189 और 191(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप

दूसरी कार्रवाई 23 सितंबर को एचपीयू के समरहिल परिसर में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, मौके पर कुछ युवकों ने पुलिस के काम में बाधा डाली और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए क्यूआरटी की सहायता ली गई और संबंधित युवकों को पुलिस थाना बालूगंज ले जाया गया।

पुलिस रपट के आधार पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के प्रावधानों के तहत सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कमलेश निवासी करसोग, जिला मंडी; प्रवेश निवासी शिलाई, जिला सिरमौर; मुकेश और चमन निवासी चूराह, जिला चंबा; आशीष निवासी ननखड़ी, जिला शिमला; किशोर कुमार निवासी कुल्लू सदर और हैप्पी निवासी थुनाग, जिला मंडी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें नियमानुसार थाना हवालात में रखा गया और सक्षम प्राधिकारी के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस दोनों मामलों की आगे की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.