किराने की दुकान में चल रहा था कथित तौर पर अवैध शराब बेचने का काम, पुलिस ने दबिश देकर 14 बोतलें की बरामद।
गुप्त सूचना के आधार पर पच्छाद पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।
सराहां (सिरमौर)। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 14 बोतलें देशी शराब बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, टीम जब टिक्कर क्षेत्र में मौजूद थी, तभी उसे गुप्त सूचना मिली कि विवेक शर्मा निवासी गांव पोघाट, डाकघर बगपशोग, तहसील पच्छाद, कांगरघाट में अपनी किराने की दुकान से कथित तौर पर अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित किराने की दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से 14 बोतलें देशी शराब बरामद कीं।
मामले में पुलिस थाना पच्छाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।
