पच्छाद में चाय के ढाबे से 8 बोतल देशी शराब बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
गश्त के दौरान पुलिस टीम को मिली थी सूचना, शरगांव निवासी कुलदीप उर्फ बबलू के ढाबे से बरामद हुई शराब
सराहाँ (सिरमौर)। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चाय के ढाबे से कुल 8 बोतल देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कुलदीप उर्फ बबलू पुत्र मान सिंह निवासी VPO शरगांव, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के चाय के ढाबे पर की गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को वहां से 8 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
बरामदगी के बाद पुलिस थाना पच्छाद में आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है।
