Home स्वास्थ्य शिलाई में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, उत्तरी में खुला नया स्वास्थ्य उप केंद्र; 19 करोड़ से बन रहा 100 बेड का अस्पताल

शिलाई में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, उत्तरी में खुला नया स्वास्थ्य उप केंद्र; 19 करोड़ से बन रहा 100 बेड का अस्पताल

by Dainik Janvarta
0 comment

ग्रामीणों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में सरकार का जोर, उत्तरी में स्वास्थ्य उप केंद्र का शुभारंभ

शिलाई में 19 करोड़ की लागत से बन रहा 100 बिस्तरों का आधुनिक नागरिक अस्पताल, क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर फोकस

शिलाई (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान उत्तरी गांव में स्वास्थ्य उप केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उप केंद्र से आसपास की पंचायतों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी ढांचे और आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था कर रही है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े।

उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पीएचसी कमरऊ के भवन पर 1.25 करोड़, पीएचसी सतौन पर 1.37 करोड़, पीएचसी चांदनी पर 55 लाख और पीएचसी कोटा पाब पर 56 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन भवनों में चिकित्सकों के रहने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

मंत्री ने बताया कि हाल ही में 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटी मशवा का लोकार्पण किया गया है। वहीं, 19 करोड़ रुपये की लागत से शिलाई में 100 बिस्तरों वाले आधुनिक नागरिक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जारी है। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल शिलाई में प्रतिदिन करीब 350 से 400 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 10 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें नेत्र, मेडिसिन, अस्थि रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। अस्पताल में 12 नर्सें भी तैनात हैं।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पहले गंभीर और विशेषज्ञ उपचार के लिए मरीजों को पांवटा साहिब या नाहन जाना पड़ता था, लेकिन अब शिलाई में ही कई उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों के बुनियादी ढांचे और सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण आबादी को स्थानीय स्तर पर समय पर उपचार मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

इस दौरान मंत्री ने सामुदायिक भवन उत्तरी के लिए 5 लाख रुपये तथा एससी बस्ती पाटन और उत्तरी में सामुदायिक भवनों के लिए दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। क्षेत्रवासियों की मांग पर पाटन में ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में एसडीएम शिलाई जसपाल, मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी व जितेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.