Home दुर्घटना कालाअंब में बेकाबू ट्रक का कहर, एक कि.मी. की दूरी पर 02 लोगों की मौत; हरियाणा से ट्रक सहित चालक गिरफ्तार

कालाअंब में बेकाबू ट्रक का कहर, एक कि.मी. की दूरी पर 02 लोगों की मौत; हरियाणा से ट्रक सहित चालक गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब सड़क हादसे में मारे गए दोनों लोगों की हुई शिनाख्त, एक ने मौके पर तोड़ा दम तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत


बेकाबू ट्रक ने करीब एक किलोमीटर के अंतराल में दोनों को बनाया था शिकार, हादसे के बाद हरियाणा की ओर भागा चालक गिरफ्तार

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में सुरदीप कुमार (38) और ज्ञान सिंह (44) की मौत हुई है। दोनों को एक ही बेकाबू ट्रक ने करीब एक किलोमीटर के अंतराल में अपनी चपेट में लिया था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात ट्रक नंबर एचआर 58बी 0167 खैरी से कालाअंब की ओर आ रहा था। रुचिरा पेपर मिल के समीप ट्रक ने सुरदीप कुमार को टक्कर मार दी। सुरदीप कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर, बिहार का निवासी था और वर्तमान में कालाअंब में रह रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरदीप को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद करीब एक किलोमीटर आगे सब्जी मंडी के पास उसी बेकाबू ट्रक ने ज्ञान सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। ज्ञान सिंह कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। ट्रक की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होकर हिमाचल की सीमा पार कर हरियाणा में प्रवेश कर गया। कालाअंब पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए चालक को कालाअंब से करीब तीन किलोमीटर दूर असगरपुर क्षेत्र से पकड़ लिया।

पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक की चिकित्सकीय जांच भी करवाई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि हादसे के समय चालक नशे में था या नहीं। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

हादसे में दोनों मृतकों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कालाअंब थाना में मामला दर्ज कर पूरे हादसे की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.