Home राज्यहिमाचल प्रदेशसिरमौर सिरमौर में घर के कमरे में 36 घंटे फंसा रहा तेंदुआ, बाहर सहमा परिवार; ऐसे हुआ रेस्क्यू

सिरमौर में घर के कमरे में 36 घंटे फंसा रहा तेंदुआ, बाहर सहमा परिवार; ऐसे हुआ रेस्क्यू

by Dainik Janvarta
0 comment

कमरे के अंदर तेंदुआ और बाहर सहमा हुआ परिवार—सिरमौर के एक गांव में करीब 36 घंटे तक ऐसा ही खौफ बना रहा


कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ दरवाजा बंद होने के बाद कमरे में फंस गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

संगड़ाह (सिरमौर)। सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र के चूईनाधार गांव में एक घर के अंदर तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में करीब 36 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान परिवार के सदस्य कमरे के आसपास जाने से बचते रहे और वन विभाग की टीम के रेस्क्यू का इंतजार करते रहे।

जानकारी के मुताबिक, भलाड़-भलौना पंचायत के चूईनाधार गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक मीना राम के घर में तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने पहुंचा था। इसी दौरान तेंदुए और कुत्ते के बीच झड़प हुई और कमरे का दरवाजा बंद हो गया। तेंदुआ कमरे के भीतर ही फंस गया।

परिवार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बाहर से सुरक्षित तरीके से बंद कर दिया। किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए परिवार के लोग कमरे से दूरी बनाए रहे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी संगड़ाह सत्य प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को सुरक्षित काबू में लेने के लिए ट्रेंकुलाइजर और शार्प शूटर की व्यवस्था की गई। बाहर से विशेषज्ञों और आवश्यक संसाधनों को बुलाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में समय लगा।

करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार देर शाम वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने में सफल रही। इसके बाद तेंदुए को पास के जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के शार्प शूटर मोहित, स्थानीय वेटरनरी डॉक्टर अक्षय और डॉ. संजय के साथ वनकर्मी सतपाल, रविंद्र, मुकेश और ट्विंकल ने भी भूमिका निभाई।

तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार पूरे अभियान के दौरान तेंदुए को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया गया और बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.