पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.88 ग्राम चिट्टा बरामद
मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर की SIU नाहन पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को SIU नाहन की टीम गश्त पर थी और बहराल गुरुद्वारा, पांवटा साहिब के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अर्जुन कुमार और बिन्दू कुमार, निवासी माजरा, तहसील पांवटा साहिब, कथित रूप से माजरा और पांवटा साहिब क्षेत्र में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम कर रहे हैं।
सूचना के मुताबिक, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल नंबर HP17F-5690 पर हथनीकुंड, हरियाणा की ओर से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 4.88 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।
