गणित ओलिंपियाड में आदित्य ने हासिल किया पहला स्थान, मोगीनंद स्कूल का बढ़ाया मान
एक्टिविटी कॉर्नर में कासिम ने भी पाया तीसरा स्थान, चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छात्रों का शानदार प्रदर्शन
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद के विद्यार्थियों ने जोनल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सैनवाला स्कूल में 18 और 19 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग गणित ओलिंपियाड में विद्यालय के छात्र आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग एक्टिविटी कॉर्नर में विद्यालय के छात्र कासिम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और अध्यापकों के मार्गदर्शन से विद्यालय के विद्यार्थी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य ने समस्त एसएमसी सदस्यों और अध्यापक वर्ग को भी बधाई देते हुए दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
