Home प्रशासन 6 महीने से राशन नहीं लिया तो बंद होगा राशन कार्ड! जानें 90 दिन का नियम और कैसे बचेगा कार्ड

6 महीने से राशन नहीं लिया तो बंद होगा राशन कार्ड! जानें 90 दिन का नियम और कैसे बचेगा कार्ड

by Dainik Janvarta
0 comment

छह महीने से राशन नहीं लिया है तो अब आपका राशन कार्ड अस्थायी रूप से हो सकता है बन्द

खाद्य आपूर्ति विभाग ने लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले कार्डों की पहचान और जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की।

हमीरपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में फर्जी और डुप्लीकेट लाभार्थियों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग अब राशन कार्डों की पड़ताल करेगा। लगातार छह माह तक राशन नहीं लेने वाले कार्डों को अस्थायी तौर पर निष्क्रिय किया जा सकता है।

विभाग की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षकों को उचित मूल्य की दुकानों से ऐसे राशन कार्डों का विवरण जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिन पर पिछले छह महीने में राशन का उठाव नहीं हुआ है। इसके बाद इन कार्डों की पात्रता और वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी।

आधार से होगी लाभार्थियों की पहचान

विभाग डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित क्रॉस-मैचिंग भी करेगा। इसका उद्देश्य ऐसे लाभार्थियों का पता लगाना है, जिनका रिकॉर्ड एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है।

हालांकि, किसी लाभार्थी का राशन कार्ड सीधे स्थायी रूप से रद्द नहीं किया जाएगा। स्थायी कार्रवाई से पहले संबंधित व्यक्ति को 90 दिन का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान वह ई-केवाईसी पूरी कराने के साथ क्षेत्रीय सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी करवा सकेगा।

जांच में पात्र पाए जाने पर संबंधित लाभार्थी का पीडीएस लाभ जारी रखा जाएगा।

कार्ड बंद होने पर मोबाइल पर आएगा मैसेज

यदि किसी राशन कार्ड या लाभार्थी को अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जाता है तो इसकी सूचना राशन कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए दी जाएगी। विभाग ने कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कराने की अपील की है।

हमीरपुर जिले में करीब 320 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों के माध्यम से लगभग डेढ़ लाख राशन कार्ड धारकों को निर्धारित दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आंचल के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पीडीएस का लाभ सुनिश्चित करना है। लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं आ रहे राशन कार्डों की पहचान कर उनकी स्थिति की जांच की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.