Home क्राइम शिमला HPU Clash: एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में मारपीट, 2 घायल; समरहिल में पुलिस तैनात

शिमला HPU Clash: एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में मारपीट, 2 घायल; समरहिल में पुलिस तैनात

by Dainik Janvarta
0 comment

शिमला में शनिवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ा तनाव

समरहिल चौकी के पास हुई मारपीट में दो छात्रों के घायल होने की सूचना है, जिसके बाद पुलिस बल तैनात कर बढ़ाई सुरक्षा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना समरहिल चौकी के पास हुई। झड़प में दो छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक छात्र के सिर पर चोट लगने की बात कही जा रही है। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

एसएफआई की ओर से आरोप लगाया गया है कि उसके कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास कुलपति के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एसएफआई ने दावा किया कि अचानक हुए हमले में उसके कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं और मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

वहीं, एबीवीपी ने एसएफआई के आरोपों को खारिज करते हुए घटना की शुरुआत के लिए एसएफआई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया। एबीवीपी का कहना है कि उसके कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट हुई है। संगठन की ओर से भी पुलिस में शिकायत देने की बात कही गई है।

दोनों छात्र संगठनों की ओर से शिकायत किए जाने के बाद अब पुलिस जांच में घटना की परिस्थितियां स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.