पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, SIU नाहन की टीम ने 6.21 ग्राम चिट्टा किया बरामद।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक व्यक्ति गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, SIU नाहन की टीम गश्त के दौरान केदारपुर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हामिर खान पुत्र जलालदीन उर्फ जग्गी, निवासी माजरा, जिला सिरमौर, कथित तौर पर पांवटा साहिब, माजरा और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का काम करता है।
सूचना के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल नंबर HP17G 1988 पर कुंजा की ओर से माजरा की तरफ आ रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 6.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच एवं अन्वेषण जारी है।
