Home राज्य कांगड़ा के ज्वालामुखी मंदिर में एक श्रद्धालु ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, 60 फीसदी जला! टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन

कांगड़ा के ज्वालामुखी मंदिर में एक श्रद्धालु ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, 60 फीसदी जला! टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन

by Dainik Janvarta
0 comment

कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में एक श्रद्धालु ने खुद को लगाई आग, मंदिर में मची अफरा तफरी

60 फीसदी झुलसा, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

कांगड़ा। जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे एक श्रद्धालु ने गर्भगृह के बाहर पीपल के पेड़ के पास खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। आग से उक्त श्रद्धालु करीब 60 फीसदी झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार अजय मंडयाल ने सुरक्षा कर्मचारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से श्रद्धालु को ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक उक्त श्रद्धालु राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसने के कारण वह बोलने की स्थिति में नहीं है। ज्वालामुखी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने उसके साथ अपने कर्मचारियों को भी मदद के तौर पर अस्पताल भेजा।

वहीं, इस घटना पर विधायक संजय रतन ने दुख व्यक्त करते हुए मंदिर प्रशासन को श्रद्धालु की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। ज्वालामुखी के डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि एक श्रद्धालु ने खुद को आग लगाई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। श्रद्धालु बोलने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा, उसकी पहचान और आग लगाने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.