Home राज्यहिमाचल प्रदेश उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर दौरा 18 से 22 सितंबर तक, शिलाई में होंगे कई कार्यक्रम

उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर दौरा 18 से 22 सितंबर तक, शिलाई में होंगे कई कार्यक्रम

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी गति, जन समस्याएं भी सुनेंगे उद्योग मंत्री

18 से 22 सितंबर तक सतौन, शिलाई और भैला सहित विभिन्न क्षेत्रों का करेंगे दौरा; स्वास्थ्य उपकेंद्र और नवनिर्मित स्कूल भवनों का करेंगे उद्घाटन

नाहन (सिरमौर)। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 18 से 22 सितंबर, 2026 तक पांच दिवसीय सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ विकासात्मक कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रवास के पहले दिन 18 सितंबर को हर्षवर्धन चौहान हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे।

19 सितंबर को वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों के समक्ष उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

20 सितंबर को उद्योग मंत्री शिलाई तहसील के उत्री में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे।

21 सितंबर को हर्षवर्धन चौहान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद वे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं भी सुनेंगे।

वहीं, प्रवास के अंतिम दिन 22 सितंबर को उद्योग मंत्री भैला में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे हारलोग स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत ठोंठा जाखल में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।

पांच दिवसीय प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री का विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रम भी रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.