Home दुर्घटना कालाअंब: खैरी पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की अस्पताल में मौत

कालाअंब: खैरी पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की अस्पताल में मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक चालक की मौत; कालाअंब पुलिस ने दर्ज किया मामला

कालाअंब (सिरमौर)। पुलिस थाना कालाअंब के अंतर्गत खैरी पुल के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार पुल पर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस को दिए बयान में विवेक गोरसी पुत्र दर्शन गोरसी, निवासी खैरवाला, त्रिलोकपुर, तहसील नाहन ने बताया कि वह निजी काम से मोटरसाइकिल पर खैरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान खैरी पुल के पास उसके आगे चल रहा एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगा।

बताया गया कि ओवरटेक करते समय बाइक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाया, जिसके चलते उसकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर की ट्रॉली से पीछे की ओर जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने मौके पर ही वाहन रोक दिया।

घायल बाइक सवार की पहचान अमित जैन पुत्र सुमेर चंद, निवासी लाहड़पुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नारायणगढ़ ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद कालाअंब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.