Home जनसरोकार कालाअंब में हरियाणा से आ रहा पेयजल, बिना गुणवत्ता जांच सप्लाई का आरोप; विभाग ने दिए कार्रवाई के संकेत

कालाअंब में हरियाणा से आ रहा पेयजल, बिना गुणवत्ता जांच सप्लाई का आरोप; विभाग ने दिए कार्रवाई के संकेत

by Dainik Janvarta
0 comment

बिना जांच कालाअंब पहुंच रहा हरियाणा का पेयजल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

20 लीटर के कैंपरों में खुले तौर पर हो रही पानी की सप्लाई, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही गुणवत्ता की प्रमाणित रिपोर्ट

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हरियाणा स्थित एक वाटर प्लांट से 20 लीटर के कैंपरों में पेयजल की आपूर्ति किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पानी को फिल्टर वाटर के नाम पर उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन पानी की गुणवत्ता से संबंधित कोई प्रमाणित रिपोर्ट या प्रमाण पत्र उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। इससे पानी की शुद्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कालाअंब और आसपास के क्षेत्रों में हरियाणा से कैंपरों के माध्यम से बड़ी मात्रा में पानी की आपूर्ति की जा रही है। उनका आरोप है कि उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं दी जा रही कि पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कब और किस प्रयोगशाला से करवाई गई है।

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बाहरी राज्य से कालाअंब में पहुंच रहे पेयजल के नियमित सैंपल लिए जाएं और उनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जाए। लोगों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता की जांच होने से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि यदि जांच के दौरान पानी की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि पेयजल की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह की लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

जलशक्ति विभाग ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

इस संबंध में जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्य से कालाअंब में होने वाली पेयजल आपूर्ति के सैंपल लिए जाएंगे और पानी की गुणवत्ता की जांच करवाई जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.