Home राज्य बिजली जाने से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, HPSEBL ने शुरू की नई डिजिटल सुविधा; शटडाउन रद्द हुआ तो भी मिलेगा अलर्ट

बिजली जाने से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, HPSEBL ने शुरू की नई डिजिटल सुविधा; शटडाउन रद्द हुआ तो भी मिलेगा अलर्ट

by Dainik Janvarta
0 comment

बिजली जाने से पहले अब मोबाइल पर दस्तक देगा अलर्ट, HPSEBL ने शुरू की नई डिजिटल सुविधा।
शटडाउन कब होगा, कितनी देर बिजली रहेगी बंद और रद्द हुआ तो उसकी सूचना भी SMS से मिलेगी।

नियोजित कटौती से लेकर फॉल्ट तक, उपभोक्ताओं को मिलेगी पहले से जानकारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने बिजली उपभोक्ताओं को कटौती से जुड़ी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल सिस्टम को फील्ड स्तर पर लाइव कर दिया है। अब नियोजित बिजली शटडाउन से पहले संबंधित उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर SMS के जरिए सूचना भेजी जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत मीटर डेटा मैनेजमेंट (MDM) सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। नियोजित शटडाउन की स्थिति में संबंधित एसडीओ और जेई इसी सिस्टम के माध्यम से बिजली बंद करने का समय दर्ज करेंगे। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर पहले से संदेश प्राप्त होगा।

SMS में बिजली आपूर्ति बंद होने का निर्धारित समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। इससे उपभोक्ता मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर, फीडर या बिजली लाइन पर होने वाले कार्य के कारण प्रस्तावित कटौती के लिए पहले से अपनी जरूरी तैयारियां कर सकेंगे।

शटडाउन रद्द हुआ तो भी मिलेगा SMS

नई सुविधा की एक अहम विशेषता यह है कि अगर किसी कारण से प्रस्तावित शटडाउन को रद्द या स्थगित किया जाता है, तो इसकी सूचना भी उपभोक्ताओं तक SMS के माध्यम से पहुंचाई जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को बिना वजह बिजली कटौती का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

फीडर में फॉल्ट पर अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट

अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी MDM सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकेगा। फीडर में फॉल्ट आने पर संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मिलेगा, जिससे खराबी की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

वहीं, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (DTR) स्तर पर फॉल्ट होने की स्थिति में पांच मिनट के कूलिंग पीरियड के बाद अधिकारियों को संदेश प्राप्त होगा। इसके बाद अधिकारी संबंधित उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित होने और संभावित बहाली समय की जानकारी SMS के जरिए भेज सकेंगे।

फीडर या DTR के हिसाब से भेज सकेंगे अलर्ट

MDM सिस्टम में उपभोक्ताओं को फीडर और DTR स्तर पर चुनने की सुविधा उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार अधिकारियों के पास पूरे फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को अलर्ट भेजने या केवल प्रभावित DTR से जुड़े उपभोक्ताओं को सूचना देने का विकल्प रहेगा।

बोर्ड प्रबंधन ने मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और फील्ड स्तर के अधिकारियों को इस डिजिटल सुविधा का नियमित रूप से इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था के जरिए बिजली कटौती से संबंधित सूचना को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.