Home विकास सिरमौर को बड़ी सौगात: 28.22 करोड़ की 5 नई सड़कें, CM सुक्खू ने किया शिलान्यास

सिरमौर को बड़ी सौगात: 28.22 करोड़ की 5 नई सड़कें, CM सुक्खू ने किया शिलान्यास

by Dainik Janvarta
0 comment

श्री रेणुका जी के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात, 28.22 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी पांच नई सड़कें

पीएमजीएसवाई-4 के पहले बैच में शामिल परियोजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच होगी आसान

पीएमजीएसवाई-4 के तहत पांच सड़कों का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास

शिमला/नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के पहले बैच के तहत पांच महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं पर कुल 28.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

पीएमजीएसवाई-4 के तहत स्वीकृत इन पांच सड़क परियोजनाओं में बिरला-गाटू से मढ़ारा सड़क, कटवारी बगराथ से बिरला सड़क, ठाकर से कुज्जेवाला सड़क, गांव बखान से केलेवाला सड़क तथा खरकोली से उंग्गर कांडो सड़क शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की जनता को इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें प्रगति और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। प्रदेश सरकार राज्य में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क सुविधा बेहतर होगी। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

दुर्गम क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत करना प्राथमिकता : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पीएमजीएसवाई के तहत पांच सड़कों के शिलान्यास की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने तथा मौजूदा सड़कों में सुधार को प्राथमिकता दे रही है।

ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने में पीएमजीएसवाई की अहम भूमिका : सुरेश कश्यप

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने देशभर में ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले और प्रदेश के अन्य हिस्सों में इन परियोजनाओं की स्वीकृति ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अधीक्षण अभियंता हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.