सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। कालाआम्ब और राजगढ़ में दबिश देकर पुलिस ने 19 बोतल देशी शराब बरामद की, दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
कालाआम्ब: दिनांक 13 सितंबर 2026 को पुलिस थाना कालाआम्ब की टीम रामपुर जट्टान में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुनील शाह पुत्र राम विलास शाह, निवासी रामपुर जट्टान, डाकघर कालाआम्ब, तहसील नाहन, जिला सिरमौर कथित तौर पर शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 07 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पुलिस थाना कालाआम्ब में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।
राजगढ़: इसी दिन पुलिस थाना राजगढ़ की टीम हलोनीपुल में मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि विवेक ठाकुर पुत्र सुरेन्द्र ठाकुर, निवासी गांव हलोनीपुल, डाकघर एवं तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर कथित तौर पर शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मीट शॉप की दुकान में तलाशी ली, जहां से 12 बोतल देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में भी पुलिस थाना राजगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है।
दोनों मामलों की पुष्टि एसपी सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने की है।
