शिलाई में 2 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की गश्त के दौरान अस्पताल बाईपास रोड पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप सवार दो लोगों से हेरोइन बरामद। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की आगामी जांच
शिलाई (सिरमौर)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना शिलाई की टीम गश्त पर थी और इस दौरान अस्पताल बाईपास रोड के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन नंबर HP85-2753 को चेक किया।
पुलिस जांच के दौरान वाहन चालक अमन निवासी गांव भंगाटा, डाकघर ग्वाली, तहसील शिलाई तथा उसके साथ मौजूद विपिन निवासी गांव व डाकघर ग्वाली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ आरोपियों के पास कहां से आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
