Home रोजगार हिमाचल में 22 पदों पर नौकरी का मौका, 12वीं से आईटीआई पास युवा भी करें आवेदन; 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

हिमाचल में 22 पदों पर नौकरी का मौका, 12वीं से आईटीआई पास युवा भी करें आवेदन; 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

by Dainik Janvarta
0 comment

12वीं, ग्रेजुएशन और ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 17 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

शिमला की कंपनी में मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों पर भर्ती, सराहां रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से होंगे साक्षात्कार

कैम्पस इंटरव्यू में शामिल होने का सुनहरा अवसर

नाहन (सिरमौर), 14 सितंबर 2026। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि मैसर्ज स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी, शिमला द्वारा मार्केटिंग मैनेजमेंट के तहत मार्केटिंग ट्रेनी के 22 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 17 सितंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सरांहा में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 12वीं, ग्रेजुएशन अथवा ITI निर्धारित की गई है।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होने का आह्वान किया है। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को उपरोक्त रोजगार कार्यालय में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 94636-34843 पर संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.