Home क्राइम Nahan Crime: कमरे में बंद कर सास से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप; बहू और पोतों पर केस दर्ज

Nahan Crime: कमरे में बंद कर सास से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप; बहू और पोतों पर केस दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, सास से मारपीट का मामला दर्ज

कमरा बंद कर लात-घूंसों से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बार-बार समझाने के बावजूद नहीं रुका विवाद, बेटे के पुलिस चौकी जाने के बाद सास से मारपीट का आरोप

नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन में घरेलू विवाद के बाद एक महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में निर्मला अग्रवाल, पत्नी स्वर्गीय राम स्वरूप, निवासी मकान नंबर 275/9, कच्चा टैंक, नाहन, जिला सिरमौर ने बताया कि उनकी बहू रिमा अक्सर उनके और उनके बेटे संदीप के साथ लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौच करती रहती है।

शिकायत के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को घरेलू बात को लेकर उनके बेटे संदीप और बहू रिमा के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बहू ने शिकायतकर्ता के साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौच और झगड़ा किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रिमा को बार-बार समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुई।

इसके बाद उनका बेटा संदीप बहू की शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी कच्चा टैंक चला गया। आरोप है कि संदीप के पुलिस चौकी जाने के बाद रमन गोयल उर्फ रिमा और दोनों पोतों केशव व रुद्राक्ष ने शिकायतकर्ता को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.