पुरुवाला में महिला के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिहायशी मकान में की तलाशी, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला के रिहायशी मकान से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कैनाल रोड स्थित एकता कॉलोनी के समीप एक महिला के रिहायशी मकान में अवैध शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अनीता देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन लाल, निवासी रामपुर घाट, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के मकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
