नाहन में भाई और भतीजे पर मारपीट का मामला दर्ज
रास्ता रोककर डंडे से हमला करने का आरोप, शिकायतकर्ता को गंभीर चोटें आने का दावा
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन में मारपीट का मामला सामने आया है। मोहल्ला चकरेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई और भतीजे पर रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को रणविजय पुत्र स्वर्गीय देवराज, निवासी मोहल्ला चकरेड़ा, नाहन, ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने मकान के पीछे स्थित पार्किंग में बरसात के कारण आए पत्थरों को हटाकर घर वापस जा रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान उसके सगे भाई जयराज तथा उसके पुत्र आदित्य ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जयराज ने डंडे से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नाहन में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
