Home राज्यहिमाचल प्रदेश ऊना बस अड्डे पर देर रात बड़ा हादसा, सीढ़ियों से पार्किंग में गिरा युवक; सुबह मिली लाश

ऊना बस अड्डे पर देर रात बड़ा हादसा, सीढ़ियों से पार्किंग में गिरा युवक; सुबह मिली लाश

by Dainik Janvarta
0 comment

ऊना बस अड्डे पर देर रात एक दर्दनाक हादसे ने सबको स्तब्ध कर दिया। सीढ़ियों के पास से फिसला व्यक्ति सीधे पार्किंग में जा गिरा, सुबह लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

चंडीगढ़ से ऊना पहुंचा था अमित, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना; पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

ऊना। अंतरराज्यीय बस अड्डे परिसर में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति परिसर की निचली सतह पर बनी पार्किंग में जा गिरा। पूरी घटना बस अड्डे में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र सरदारी राम, निवासी सैली गांव, तहसील बड़सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ से बस के माध्यम से ऊना पहुंचा था। बस से उतरने के बाद वह बस अड्डा परिसर में दुकानों के पास कुछ देर आराम कर रहा था।

कुछ समय बाद अमित वहां से उठकर परिसर में स्थित रेस्तरां की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास पहुंचा। इसी दौरान वह सीढ़ियों से नीचे पार्किंग वाले हिस्से में जा गिरा। देर रात घटना होने के कारण किसी को तत्काल इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

सुबह जब लोगों की नजर पार्किंग में पड़े अमित पर गई तो उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही ऊना चौकी पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बस अड्डा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है। फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मृतक का बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.