Home क्राइम नाहन के जमटा में टावर चोरी के शक में युवक से मारपीट, नाहन पुलिस ने दर्ज किया मामला

नाहन के जमटा में टावर चोरी के शक में युवक से मारपीट, नाहन पुलिस ने दर्ज किया मामला

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में टावर का सामान चोरी करने के शक में युवक से मारपीट

टावर के पास मोबाइल चार्ज करने गया युवक, चोरी के शक में बना मारपीट का शिकार

कंपनी के लोगों पर मारपीट का आरोप, नाहन पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच जारी

नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन में टावर का सामान चोरी करने के शक में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अरुण कुमार पुत्र बलबीर सिंह, निवासी गांव व डाकघर छोऊ भोगर, तहसील रेणुकाजी ने बताया कि वह अपने घर से नाहन जा रहा था। मोबाइल फोन बंद होने के कारण वह जमटा में स्थित टावर के पास चार्जिंग प्वाइंट देखने के लिए रुका था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और बाद में कंपनी के कुछ व्यक्तियों को मौके पर बुलाया गया। आरोप है कि कंपनी के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उस पर टावर का सामान चोरी करने का आरोप लगाया।

अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने टावर का कोई सामान चोरी नहीं किया था। उसका आरोप है कि विन्नत गुलाठी और अध्धर सिंह ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना नाहन में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट व चोरी के आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.