Home दुर्घटना Paonta Sahib News: तेज रफ्तार कार ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, सड़क हादसे में राम कुमार घायल

Paonta Sahib News: तेज रफ्तार कार ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर, सड़क हादसे में राम कुमार घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में सड़क हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, तेज रफ्तार कार ने पैदल व्यक्ति को मारी टक्कर

हादसे में राम कुमार घायल, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत भूपपुर खेड़ा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। हादसे में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में अमन पांडे पुत्र आलोक पांडे निवासी शमशेरपुर, पांवटा साहिब ने बताया कि 11 सितंबर 2026 की रात वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भूपपुर खेड़ा मंदिर के समीप उसके आगे चल रही कार नंबर CH03Z-6951 के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे पैदल व्यक्ति राम कुमार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से राम कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक चिराग पुत्र रणवीर सिंह और शिकायतकर्ता अमन पांडे ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में कार चालक चिराग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.